केरल बाढ़ राहत कोष में दी गई मदद
संस, गोमिया (बेरमो) : गोमिया आइईएल स्थित गर्वमेंट कॉलोनी के दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्या
संस, गोमिया (बेरमो) : गोमिया आइईएल स्थित गर्वमेंट कॉलोनी के दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्यों ने बाढ़ से जूझ रहे केरल राज्य को पांच हजार तीन सौ रुपये की राशि केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में शुक्रवार को भेजा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के एक साधक ने बताया कि इन दिनों भारी बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य को समय पर मदद पहुंचाने के लिए गोमिया के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और आम जनता भी हर संभव प्रयास कर रही है। इसके तहत गायत्री परिवार के सदस्य आपसी सहयोग और चंदे की मदद से 5,300 रुपये की छोटी सी मदद मुख्यमंत्री रहत कोष में भेजी है। मौके पर बीपी दास, प्रेम प्रकाश, महेंद्र कुमार नायक, कल्पना सिन्हा, रूबी देवी, वीणा देवी, मंजू देवी, सूरजी देवी, पुष्पा देवी आदि शामिल थी।