Move to Jagran APP

बच्चों ने नृत्य में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

त्रिसप्तिका की ओर से आशालता केंद्र के सभागार में रविवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की निदेशक अंकिता चक्रवर्ती व आशालता केंद्र के प्राचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 07:21 PM (IST)
बच्चों ने नृत्य में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
बच्चों ने नृत्य में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

जागरण संवाददाता, बोकारो: त्रिसप्तिका की ओर से आशालता केंद्र के सभागार में रविवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की निदेशक अंकिता चक्रवर्ती व आशालता केंद्र के प्राचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशक अंकिता चक्रवर्ती ने कहा कि गीत-संगीत मानव जीवन से जुड़ा है। इसके माध्यम से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। साथ ही देश की सभ्यता व संस्कृति का प्रसार करते हैं। इस विधा में पारंगत होकर बच्चे देश व दुनिया में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सकते हैं।

loksabha election banner

प्राचार्य प्रमोद कुमार दुबे व संस्था के धनंजय चक्रवर्ती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने नृत्य पेश कर समां बांध दिया। उन्होंने नृत्य के जरिए देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर दी। आम्रपाली डांस ग्रुप की संचारी, आरंभी, माही, तृषा, अंविता, हर्षिता व यृविका, नटराज ग्रुप की अभिलाषा, संभावी ओझा, खुशी सिंह, आर्किड ग्रुप की साधना, आयुषी, अस्तज रानी, स्वर्णिका, पारुल, रिया सिंह, खुशी, किरण के अलावा पायल डांस ग्रुप, बंजारा डांस ग्रुप आदि ने समूह नृत्य पेश किया। बच्चों ने इंस्ट्रूमेंट पर क्लासिकल व वेस्टर्न धुन पेश किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आम्रपाली डांस ग्रुप पहले, नटराज डांस ग्रुप दूसरे, आर्किड डांस ग्रुप तीसरे, पायल डांस ग्रुप चौथे व बंजारा डांस ग्रुप पांचवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मधुमिता भौमिक व गोपाल रक्षित थे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.