विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में नाबालिग को किडनैप कर किया रेप, फिर इंस्टाग्राम-फेसबुक पर डाली फोटो; आरोपित गिरफ्तार

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:04 AM (IST)

बोकारो के तेतरियाटांड़ में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी प्रसारित कीं।

बोकारो में नाबालिग को किडनैप कर किया रेप (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बोकारो में नाबालिग को किडनैप कर किया रेप (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. बोकारो में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया।

  2. आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कीं।

  3. पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार।

जितेंद्र अग्रवाल, ललपनिया (बोकारो)। गोमिया थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पर पीड़िता की तस्वीर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रसारित करने का भी आरोप है। मामले में पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 23 अक्टूबर की शाम उनकी पुत्री बगल के गांव में अपनी दादी के घर पारिवारिक कार्यक्रम में गई थी। रात में घर लौटने के दौरान आरोपित युवक ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। आरोपित पर पीड़िता को जबरन चंद्रपुरा ले जाने का भी आरोप है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर प्रसारित होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन आरोपित के घर पहुंचे और पीड़िता को बरामद किया। बुधवार, 28 अक्टूबर की शाम परिजनों ने गोमिया थाने में लिखित शिकायत दी।

पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि कांड संख्या 130/2026 के तहत पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया से तस्वीर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- रांची व जमशेदपुर से गिरफ्तार तस्करों के पास मिले इंटरनेशनल नंबर्स, पूरे झारखंड में हॉटस्पॉट चिह्नित करने में जुटा प्रशासन