Move to Jagran APP

मुंडा समाज ने पूजा कर की समृद्धि की कामना

सरना मुंडा समाज बोकारो की ओर से शनिवार को नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा व सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 07:39 PM (IST)
मुंडा समाज ने पूजा कर की समृद्धि की कामना
मुंडा समाज ने पूजा कर की समृद्धि की कामना

संवाद सहयोगी, बोकारो: सरना मुंडा समाज बोकारो की ओर से शनिवार को नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा व सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। महेश मुंडा, प्रो. राजीव कुमार मुंडा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप पाहन पूजा की। उन्होंने ईश्वर से राज्य की उन्नति व मुंडा समाज की समृद्धि की कामना किए। मशहूर गायक सुखराम पूर्ती ने गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों व महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समाज ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

महेश मुंडा ने कहा कि समाज को जागरूक व शिक्षित करने पर जोर देने की जरूरत है। शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। उपस्थित महिला-पुरुषों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने पर महेश मुंडा, मनीराम मुंडा, सपन कुमार मुंडा, जितवा मुंडा, गोपी पूर्ती, मनोरंजन बोदरा शामिल थे। मौके पर सलिल हेंब्रम, मदन मुंडा, मदिराय मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, मनीराम मुंडा, पालो होरो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.