सात दिवसीय झारखंड मेला में उद्यान प्रदर्शनी शुरू
तेलो (बेरमो) चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा ग्राम में गुरुवार को बिनोदबिहारी महतो स्मारक सात दिव
तेलो (बेरमो) : चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा ग्राम में गुरुवार को बिनोदबिहारी महतो स्मारक सात दिवसीय झारखंड मेला गुरुवार को शुरू किया गया। इस मेला में उद्यान प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले का शुभारंभ डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता एवं स्थानीय मुखिया मंजू देवी ने े किया। विधायक ने कहा कि बेमौसम बारिश व पाला के कारण जिन किसानों की आलू की फसल बर्बाद हो गई है, उसकी भरपाई के लिए वे राज्य सरकार से मांग करेंगे। उपमुखिया सुरेश महतो, मेला समिति के अध्यक्ष हेमनारायण महतो, विशेश्वर पांडेय, मो. समीद, बालमुकुंद महतो एवं गोविद रजक ने भी संबोधित किया। उद्घाटन समारोह का संचालन दशरथ महतो ने किया।
झारखंड मेला में दिव्यांग शिविर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, जिला अंधापन नियंत्रण समिति एवं बिजली विभाग के शिविर लगाए गए। विधायक जगरनाथ महतो ने दो जोड़ी बैल व कृषि यंत्र कई किसानों को दिया। उद्यान प्रदर्शनी में किसानों ने अपने खेतों से उत्पादित फसलों को प्रदर्शित किया। निर्णायक मंडली में केवीके पेटरवार के कृषि वैज्ञानिक डॉ. उदय कुमार सिंह, बीटीएम सुरेश रजक, लूटवरन महतो, मोतीलाल रजक एवं स्वतंत्र प्रकाश गौतम शामिल थे। मेला सफल को बीटीएम बबलू सिंह, एटीएम सर्जन महतो, तारकेश्वर महतो, उद्यान मित्र आर महतो आदि योगदान दे रहे हैं।