Move to Jagran APP

डांडिया में दिखी संस्कृति की झलक

जागरण संवाददाता, बोकारो: कैमेलियन इवेंट्स ग्रुप की ओर से सेक्टर पांच सी पूजा मैदान में डां

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 09:43 PM (IST)
डांडिया में दिखी संस्कृति की झलक
डांडिया में दिखी संस्कृति की झलक

जागरण संवाददाता, बोकारो:

loksabha election banner

कैमेलियन इवेंट्स ग्रुप की ओर से सेक्टर पांच सी पूजा मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, जीजीइएस के सचिव एसपी ¨सह, समाजसेवी कुमार अमरदीप व राष्ट्रभक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर ¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। सब लोग तीज-त्यौहार मिलजुल कर मनाते हैं। यह हमारी धार्मिक आस्था से जुड़े हैं। साथ ही आपसी प्रेम व सछ्वावना को बढ़ावा देते हैं। जीजीइएस के सचिव एसपी ¨सह ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान है। इसलिए लोगों खास कर युवाओं को देश की सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोग देश की सभ्यता व संस्कृति से परिचित हो रहे हैं।

समाजसेवी कुमार अमरदीप व धर्मवीर ¨सह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया व गरबा किया। इसके माध्यम से देवी दुर्गा की आराधना की। इस दौरान देश की संस्कृति की झलक दिखी मौके पर राधेश्याम दुबे, उषा कुमार आदि उपस्थित थे। इधर संभावना संस्था की ओर से सेक्टर चार एफ पूजा पंडाल के निकट डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। पूजा समिति के अनुज निधि, एसके झा व रंजू ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया व गरबा किया। मौके पर पूर्णेन्दु ¨सह, केएम ¨सह, धर्मेन्द्र, स्पंदन, रीता, खुशबू, गीता, वंदना आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.