बोकारो में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
Found Dead body of youth in bokaro. झारखंड के बोकारो में एक युवक का शव मिला है। घटना के विरोध में परिजनों ने जाम लगाया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 02:09 PM (IST)
बोकारो, जेएनएन। झारखंड के बोकारो में पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी में पुलिस ने जरीडीह थाना क्षेत्र तांतरी महली टोला निवासी साधु तुरी का शव बरामद किया है। साधु का शव देवंती इंटरप्राइजेज प्रॉपर्टी कॉम्प्लेक्स परिसर से बरामद किया गया है। साधु यहां राजमिस्त्री का काम करता था। साधु के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि साधु की किसी ने हत्या कर शव फेंक दिया है।
बताया जा रहा है कि साधु मंगलवार की देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश होने लगी। बुधवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिली। घर व परिवार के लोग सभी घटनास्थल पहुंचे।
इसके बाद शव को सड़क पर रख आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। तीन घंटे बाद स्थानीय पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन सड़क से हटे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें