फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता गोनियाटो की टीम
संस जैनामोड़ तुपकाडीह के मानगो में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइल मुकाबला गुरुवार
संस, जैनामोड़ : तुपकाडीह के मानगो में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइल मुकाबला गुरुवार को गोनियाटो बोकारो थर्मल एवं कोल्हान स्पोर्टिंग बिरसा बासा के बीच हुआ। जिसमें गोनियाटो की टीम ने कोल्हान की टीम को एक गोल से पराजित किया। मुख्य अतिथि झामुमो महानगर उपाध्यक्ष किशोर किस्कू व मनोज हेम्ब्रम ने विजेता व उप-विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल खेल न सिर्फ एक मनोरंजन का साधन है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए यह शारीरिक व्यायाम भी है। बच्चों तथा युवाओं के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए यह खेल लाभदायक है। फुटबॉल वह खेल है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हुए शरीर तथा मन को तरोताजा करता है।
इस दौरान महिलाओं व युवतियों के बीच मटका फोड़, 100 मीटर दौड़ और म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर महादेव हांसदा, रामलाल टुडू, लालचंद सोरेन, अजय हांसदा, सुकराम किस्कू, देवीलाल हेम्ब्रम, राजकुमार हांसदा, पंकज सोरेन, रवींद्र हांसदा, अनिल, सिकंदर, शिवकुमार उपस्थित थे।