निगम समेत अन्य कार्यालयों में लहराया राष्ट्रीय ध्वज
चास में रविवार को विभिन्न जगहों पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक समाजिक संगठन सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। चास प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सरिता देवी ने ध्वजारोहण किया। चास नगर निगम कार्यालय में मेयर भोलू पासवान ने तिरंगा फहराया।
जागरण संवाददाता, चास: चास में रविवार को विभिन्न जगहों पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक, समाजिक संगठन, सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। चास प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सरिता देवी ने ध्वजारोहण किया। चास नगर निगम कार्यालय में मेयर भोलू पासवान ने तिरंगा फहराया। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शशि प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यालय में कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुपुनकी मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय जामगोड़िया, मध्य विद्यालय चिकसिया सहित कई स्कूलों में आकर्षक झांकी के साथ प्रभातफेरी भी निकाली गयी। एसडीपीओ कार्यालय में चास एसडीपीओ भगवान दास, चास थाना परिसर में थाना प्रभारी चुनमुन सिंह, चास मु. थाना में शंकर प्रसाद, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के कार्यालय में पार्वती चरण महतो, कुर्मी छात्रावास में ईश्वर लाल महतो ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी विभिन्न संगठनों ने ध्वजारोहण किया।