नियमित योग व व्यायाम से फिट रहेंगे खिलाड़ी
लॉकडाउन में खिलाड़ी भी अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में उन्हें खुद को फिट रख पाना अभी बड़ी चुनौती साबित हो रही है। हालांकि प्रशिक्षकों ने उनकी मदद को हाथ बढ़ाया है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: लॉकडाउन में खिलाड़ी भी अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में उन्हें खुद को फिट रख पाना अभी बड़ी चुनौती साबित हो रही है। हालांकि प्रशिक्षकों ने उनकी मदद को हाथ बढ़ाया है। वे व्हाट्सएप व वीडियो क्लिप के माध्यम से खिलाड़ियों को फिट रहने के गुर सिखा रहे हैं। साथ ही इन्हें ऑनलाइन खेलकूद का तकनीकी ज्ञान दे रहे हैं। बास्केटबॉल प्रशिक्षक संजीव कुमार के अलावा विजय कुमार मिज, सौरभ, प्रांजल सैकिया, संदीप भोला आदि खिलाड़ियों को खेलकूद की तकनीक का ज्ञान दे रहे हैं।
प्रशिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने घर व बागान में नियमित रूप से योग व व्यायाम करना चाहिए। इससे वे फिट रहेंगे। खेलकूद के प्रशिक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।
विजय कुमार मिज ने कहा कि खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। वे अपने घर में भी व्यायाम कर सकते हैं। नियमित रुप से योगाभ्यास कर सकते हैं। खिलाड़ियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है।
प्रांजल सैकिया ने कहा कि खिलाड़ियों को फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। इन्हें प्रशिक्षकों से सलाह लेते रहना चाहिए। वैसे इन्हें ऑनलाइन फिटनेस से संबंधित जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक सौरभ ने कहा कि खिलाड़ियों को सुबह-शाम व्यायाम करना चाहिए। साथ ही प्रशिक्षक की सलाह पर बागान में खेलकूद की प्रैक्टिस कर सकते हैं।