विद्यार्थियों को सफलता की राह पर करें अग्रसर
बोकारो महिला कालेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ सुनीता सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास आवश्यक है। विद्यार्थियों को सफलता की राह पर अग्रसर करना चाहिए। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में छात्राएं विविध प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर रही हैं।
जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो महिला कालेज में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ सुनीता सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास आवश्यक है। विद्यार्थियों को सफलता की राह पर अग्रसर करना चाहिए। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में छात्राएं विविध प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर रही हैं। कहा कि धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें समूह लोक नृत्य में आरजू, सोमिता, मोमिता, अंशु रानी, पूजा कुमारी, वंदना, कंचन, नेहा कुमारी, मुस्कान, सोनम कुमारी व सुदीप्ता ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो क्लासिकल संगीत प्रतियोगिता में करिश्मा प्रसाद दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रो मंजू कुमारी, प्रो स्मिता रोबा, प्रो अनीता सिंह, प्रो कविता झा आदि उपस्थित थे।