नई तकनीक अपनाकर बेहतर पैदावार कर सकते किसान
जिला कृषि विभाग की ओर से पेटरवार प्रखंड के सदमा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, पेटरवार: जिला कृषि विभाग की ओर से पेटरवार प्रखंड के सदमा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रमुख सीमा देवी ने किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई-नई तकनीकों की जानकारी देना है। किसान हमारे अन्नदाता हैं। ऐसे में किसान काम लागत में बेहतर खेती कर सके, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा।
इस दौरान किसान मेले में लगे स्टॉल व उत्पाद के प्रदर्शनी का सराहना करते हुए किसानों की हौसला आफजाई की गई। वहीं चरगी के किसान कृष्ण देव प्रसाद महतो ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की कार्यशैली से असंतोष जताया। मेले में 75 किसानों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर जिप सदस्य मंजू जैन, विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, मोतीलाल रजक, दामोदर ठाकुर, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी धर्मरक्षित विद्यार्थी, कृषि वैज्ञानिक अनिल सिंह, बीसीओ बबलू यादव, मुखिया अजय सिंह, ओम प्रकाश सहगल, लुटवरण महतो, हर्षवती लोरिया आदि उपस्थित थे।