Move to Jagran APP

दूधमुंहा बच्चा छीन महिला को घर से निकाला

बेरमो : बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र की संडेबाजार कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने वाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:41 PM (IST)
दूधमुंहा बच्चा छीन महिला को घर से निकाला
दूधमुंहा बच्चा छीन महिला को घर से निकाला

बेरमो : बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र की संडेबाजार कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ससुराल वालों ने विवाहिता से उसका दूधमुंहा बच्चा छीन लिया है वहीं मारपीट कर महिला को घर से भी निकाल दिया है। पीड़ित महिला ने बेरमो के महिला थाना सहित गांधीनगर पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। गांधीनगर थाना प्रभारी आरबी ¨सह ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से महिला थाना में आवेदन दिया गया है। इसकी प्रतिलिपि गांधीनगर थाना को दी गई है। पुलिस इसकी पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

loksabha election banner

पीड़ित महिला रीना देवी का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया वहीं ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग के साथ उन्हें प्रताड़ित करने लगे। कहा कि आए दिन उनके साथ मारपीट की घटना होती है। बीते 18 नवंबर को जब उक्त महिला अपने भाई विनोद श्रीवास्तव को साथ लेकर अपने ससुराल आई तो पति सहित उन्हें भाईयों ने फिर से उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब भाई के सामने ही रीना देवी को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया और उनके दो मासूम बेटे को भी उनसे छीन लिया। रीना देवी ने बताया कि पति जितेंद्र सिन्हा, देवर धर्मेंद्र सिन्हा, अविनाश सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, नवनीत सिन्हा आदि के अमानवीय व्यवहार को लेकर कई बार स्थानीय गणमान्य लोगों से शिकायत की गई लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। बताया कि दो बेटे दिव्यांश (3) और यश (2) को भी ससुराल वालों ने उनसे छीन लिया और उन्हें धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना, पुलिस अंचल निरीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक से की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.