बच्चों की प्रदर्शनी ने किया आकर्षित
संवाद सहयोगी, चंद्रपुरा : केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तह
संवाद सहयोगी, चंद्रपुरा : केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्याíथयों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्श प्रस्तुत किये गये। विद्याíथयों द्वारा गोवा राज्य की कला संस्कृति, पर्यटन, मानचित्र, हस्तशिल्प पें¨टग एवं प्रोजेक्ट फाइल समूहों को प्रदर्शनी में लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय की वरीय शिक्षिका डॉ. गोपा मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों द्वारा इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किये गये प्रदर्शों से उनकी प्रतिभा झलकती है। आने वाले समय में कलस्टर व रिजनल स्तर पर होने वाले प्रदर्शनी में यहां के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर इस विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। मौके पर शिक्षक एन नायक, डॉ. एलएन भगत, आरके ¨सह, आरएस ¨सह, संजीव कुमार, राखी कुमारी, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, मो. साबिर थे।