महिलाओं को ट्रेनिंग देकर बनाया जा रहा दक्ष
चास महिलाओं को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सबल बनाया जा रहा है। युवा तकनीकी रूप से दक्ष
चास : महिलाओं को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सबल बनाया जा रहा है। युवा तकनीकी रूप से दक्ष बनकर घर बैठे स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। हाथ में हुनर है तो किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यह कहना है निदेशक मनीष कुमार सिंह का। वे चास प्रखंड परिसर स्थित आरसेटी केन्द्र में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देकर बेरोजगारों को नया जीवन देने के समतुल्य बनाया जा रहा है। तकनीकी रूप से दक्ष रहने पर किसी कर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। युवा अपने पैर पर खुद खड़ा होकर अपने जीवन को नया आयाम दे सकते है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं की उज्जवल भविष्य की कामना किया। निदेशक अंतोष कुमार ने कहा कि तकनीकी व वैज्ञानिक कौशल से सु²ढ़ होकर जीवन को खुशहाल बना सकते है। सिलाई कढ़ाई में अपार संभानाएं है। स्वरोजगार करने में आर्थिक परेशानी होने पर बैंक की ओर से लोन भी मुहैया कराया जाएगा। हुनर को वास्तविक रूप से जीवन में उतारने की जरूरत है। नौकरी को सभी को नहीं मिल सकती है। नौकरी में ही केवल पैसा नहीं है। बल्कि व्यवसाय में भी पैसा है। स्वरोजगार से जुड़ कर अपने साथ दूसरे को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते है। हुनर से बेरोजगारी को समाप्त किया जा सकता है। संकाय सदस्य अमित कुमार, रंजीत कुमार झा आदि उपस्थित थे।