कर्मचारियों की कमी से पुस्तकालय का प्रभावित हो रहा काम
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पुस्तकालय में कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पुस्तकालय में कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है। एक लाइब्रेरियन व एक लाइब्रेरी असिस्टेंट के भरोसे इस पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। पुस्तकालय में एक और लाइब्रेरियन, दो लाइब्रेरी असिस्टेंट, एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एक प्यून की आवश्यकता है। यहां लगभग पांच हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोटिवेशनल सेंटर बनेगा पुस्तकालय
सरकारी स्तर पर पुस्तकालय को ई लाइब्रेरी के रूप में परिणत किया जाएगा। यहां मोटिवेशनल सेंटर की स्थापना की जाएगी। ई लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थी जरूरत के अनुसार पाठ्यसामग्री हासिल कर सकेंगे। इसके माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मोटिवेशनल सेंटर में विद्यार्थियों को करियर के विकल्प की जानकारी दी जाएगी।
----
वर्जन
पुस्तकालय में कर्मियों की कमी है, लेकिन इस पुस्तकालय को ई लाइब्रेरी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा व संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। मोटिवेशनल सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। विद्यार्थियों को करियर के विकल्प से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इन्हें जीवन में सफलता के गुर सिखाए जाएंगे।
डॉ.एसके शर्मा, प्राचार्य, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज