Move to Jagran APP

भारतीय सभ्यता-संस्कृति की अलग पहचान

बोकारो: चिन्मय विद्यालय के तपोवन सभागार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सचि

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:30 PM (IST)
भारतीय सभ्यता-संस्कृति की अलग पहचान
भारतीय सभ्यता-संस्कृति की अलग पहचान

बोकारो: चिन्मय विद्यालय के तपोवन सभागार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में अलग पहचान है। इसलिए विद्यार्थियों को इससे परिचित करने का प्रयास किया जा रहा है। रंगोली प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को देश की सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही इनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने विविध रंगों व फूल से आकर्षक रंगोली बनाया। मौके पर प्राचार्य डॉ.अशोक ¨सह, उप प्राचार्य अशोक कुमार झा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे। इधर डीपीएस चास में अंतर सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य रश्मि सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाया। जूनियर ग्रुप में चेनाब हाउस प्रथम, यमुना हाउस दूसरे एवं सीनियर ग्रुप में सतलज हाउस पहले व चेनाब हाउस दूसरे स्थान पर रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.