Move to Jagran APP

बच्चे आपसी प्रेम व सद्भाव को दें बढ़ावा

बोकारो : स्काउट एंड गाइड बोकारो इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रामकृष्ण

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:43 PM (IST)
बच्चे आपसी प्रेम व सद्भाव को दें बढ़ावा
बच्चे आपसी प्रेम व सद्भाव को दें बढ़ावा

बोकारो : स्काउट एंड गाइड बोकारो इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम सेक्टर एक परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आश्रम के सचिव सत्य नारायण मोदक एवं स्काउट एंड गाइड बोकारो इकाई के जिला सचिव संजय कुमार, स्काउट मास्टर वृजेन्द्र कुमार कंठ व पूर्व जिला सचिव आशीष कुमार पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सत्य नारायण मोदक ने कहा कि हमारे देश की सभ्यता व संस्कृति समृद्ध है। इसकी पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान है। विविधता में एकता इसकी पहचान है। देश में विश्व बंधुत्व का पाठ पढ़ाया जाता है। बच्चों को आपसी प्रेम व सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। संजय कुमार ने कहा कि भारत शांति का अग्रदूत है। यह पूरे विश्व में अमन-चैन की कामना करता है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को इसकी सीख दी जा रही है। बृजेन्द्र कुमार कंठ, आशीष कुमार पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्काउट एंड गाइड ने प्रार्थना के जरिए विश्व शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने आश्रम से श्रीराम मंदिर गोलंबर के आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.