दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ने को करें प्रेरित
बोकारो: गुटखा उन्मूलन गैंग की ओर से मानव सेवा आश्रम सेक्टर पांच में कार्यक्रम का आयोजन किय
बोकारो: गुटखा उन्मूलन गैंग की ओर से मानव सेवा आश्रम सेक्टर पांच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संतोष वर्णवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं, इसलिए इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना चाहिए। दिव्यांग बच्चों का सहयोग करना चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जाएगा। इन्हें जीवन पथ पर आगे बढ़ने की राह दिखाई जाएगी। साथ ही तीज-त्योहार की खुशियां इनके साथ बांटी जाएंगी। लोगों ने दिव्यांग बच्चों के साथ पर्व की खुशियां बांटी। मौके पर बबलू कसेरा, दीपक चंद्र बाउरी, ललन शर्मा, ओमप्रकाश बाउरी, अजीत वर्णवाल, मनोज वर्णवाल, सतीश ¨सह, राजू कुमार, मेहताब, श्याम बाउरी, ललन कुमार, अशोक शर्मा, महेश प्रसाद, राहुल ¨सह, कमलेश कुमार, समीर कुमार, रोहित कसेरा, मोहित, कालीदास, मंजीत ¨सह, मोहित कुमार, अमर बाउरी आदि उपस्थित थे।