विश्वविद्यालय में सेकेंड टापर रही सिटी कॉलेज की खुशबू
बोकारो: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज की खुशबू कुमारी, कुमारी नीलम महतो, मोनिका व श्रवण कु
बोकारो: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज की खुशबू कुमारी, कुमारी नीलम महतो, मोनिका व श्रवण कुमार ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी सत्र 2015-18 की फाइनल परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कॉलेज की खुशबू कुमारी सेकेंड टॉपर रही। इन्होंने इस परीक्षा में 8.57 सीजीपीएस हासिल किया। कुमारी नीलम महतो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन्होंने परीक्षा में 8.33 सीजीपीए प्राप्त किया। मोनिका 8.17 सीजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय में चौथे स्थान पर रहीं। श्रवण कुमार ने विश्वविद्यालय में नौंवा स्थान हासिल किया। इन्होंने 9.96 सीजीपीए प्रात किया। इस आशय की जानकारी देते हुए कालेज के प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा एवं विभाग के को-आर्डिनेटर डॉ.केके मिश्रा ने कहा कि कालेज में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा व संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता की राह पर अग्रसर हैं। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के चार विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप टेन में स्थान सुनिश्चित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।