समाज में शिक्षा का अलख जगाते शिक्षक
बोकारो: गोपिका परिवार की ओर से सरदार पटेल पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ के सभागार में सम्मान स
बोकारो: गोपिका परिवार की ओर से सरदार पटेल पब्लिक स्कूल सेक्टर नौ के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि विधायक राज किशोर महतो, आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव लंबोदर महतो व स्कूल के प्राचार्य डॉ.सत्यजीत होता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक राज किशोर महतो ने कहा कि शिक्षक समाज में शिक्षा का अलख जगाते हैं। वे बच्चों को ज्ञान देते हैं। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। गुरु अपने शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्हें अच्छाई की सीख देते हैं। वे राष्ट्र व समाज का निर्माण करते हैं। इसलिए गुरु का स्थान सर्वोपरि है। आजसू के केन्द्रीय महासचिव लंबोदर महतो ने कहा कि गुरु का सम्मान करना चाहिए। इनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। प्राचार्य डॉ.सत्यजीत होता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मौके पर मदन मोहन, अरुण महतो, विमल जायसवाल, अमरदीप महाराज विजय किशोर झा, प्रदीप महतो, उमेश कुमार नायक, अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश्वर प्रसाद, श्याम नंदन ¨सह, मुरली मनोहर, राज किशोर ¨सह आदि उपस्थित थे।