Move to Jagran APP

पर्यावरण को स्वच्छ रखने की हो पहल

बोकारो जियांट ग्रुप व जेएनबी प्रबंधन की ओर से पं.जवाहर लाल नेहरु जैविक उद्यान में अर्थ डे म

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 08:37 PM (IST)
पर्यावरण को स्वच्छ रखने की हो पहल
पर्यावरण को स्वच्छ रखने की हो पहल

बोकारो : जियांट ग्रुप व जेएनबी प्रबंधन की ओर से पं.जवाहर लाल नेहरु जैविक उद्यान में अर्थ डे मनाया गया। सम्मानित अतिथि जैविक उद्यान के निदेशक डॉ.गौतम चक्रवर्ती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष की पत्तियां प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के माध्यम से वातावरण से कार्बन डाइआक्साइड का अवशोषण एवं ऑक्सीजन का उत्सर्जन करती हैं। इससे वातावरण में कार्बन डाइआक्साइड व ऑक्सीजन का संतुलन बरकरार रहता है। वृक्ष की जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकती हैं। वन से कई प्रकार के उपयोगी उत्पाद की प्राप्ति होती है। वनों की कटाई, कल-कारखाने का धुआं, गंदा जल को नदी में प्रवाहित करने आदि से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पृथ्वी गर्म हो रही है। जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। ध्रुवों पर जमा बर्फ पिघल रहा है। साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। इसे स्वच्छ रखना चाहिए। लोगों को इस दिशा में कदम आगे बढ़ाना चाहिए। हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल, संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल, डॉ. राजेन्द्र पब्लिक स्कूल आदि के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सटीक उत्तर देने एवं आकर्षक चित्रकारी करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

loksabha election banner

मौके पर ओम प्रकाश, संध्या, कविता प्रिया, राज कुमार प्रिया, प्रकाश कोठारी, बृजेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदीप आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.