पानी को बर्बाद नहीं करें
बोकारो गुरुगोविद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज इंजीनियरिग व मैनेजमेंट संस्थान चास में जल संरक्षण पर
बोकारो: गुरुगोविद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज इंजीनियरिग व मैनेजमेंट संस्थान चास में जल संरक्षण पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. विकास घोषाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण करना चाहिए। वर्षा जल को संरक्षित रखना चाहिए। इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि जल ही जीवन है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। जल की बर्बादी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भूमिगत जल का दोहन तीव्र गति से किया जा रहा है। इसलिए जल स्तर नीचे खिसकता जा रहा है। रेन हार्वेस्टिग सिस्टम के माध्यम से इस पर रोक लगाया जा सकता है। कहा कि सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक काम किया जा रहा है। एमबीए के विद्यार्थियों ने निबंध, पोस्टर मेकिग व स्लोगन राइटिग प्रतियोगिता में भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। अंत में संयोजक अरुण प्रसाद वर्णवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।