मिलावटी खाद्य पदार्थो का नहीं करें सेवन
संवाद सहयोगी पिछरी (बेरमो) आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय की ओर
संवाद सहयोगी, पिछरी (बेरमो) : आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय की ओर
से आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ। छात्र-छात्राओं को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई। विज्ञान केंद्र पुरुलिया से आए साइंस कम्युनिकेटर कौशिक दत्ता ने छात्र-छात्राओं को मिलावटी खाद्य पदार्थों व दूध की जांच करने की विधि बताई। कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। मिलावटी खाद्य पदार्थों से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए मिलावटी खाद्य पदार्थ सेवन न करें। नवम कक्षा की छात्रा गीतांजलि कुमारी, निक्की गुप्ता, ऐश्वर्या पांडेय, कोमल कुमारी, तानिया कुमारी एवं वर्षा कुमारी को जांच की सामग्री देकर प्रयोग कराया गया। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में पहली बार इस तरह के प्रयोग की विधि बतायी गई है। इससे कई जानकारी प्राप्त हुई है। प्रधानाध्यापक धनेश कुमार महतो ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी की टीम की ओर से दी गई जानकारी से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास हुआ है। साथ ही विज्ञान से संबंधित कई जानकारी प्राप्त हुई है। विद्यालय की प्रयोगशाला से इस तरह की जानकारी पाना संभव नहीं है। प्रदर्शनी के जरिए प्रशिक्षण दिए जाने से याददाश्त में वृद्धि होती है। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में संजय मिश्रा, बैजनाथ प्रसाद, नमिता, राजन कुमार, प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।