कर चुराने वालों को माफी नहीं : उपायुक्त
बोकारो : बोकारो अंचल के नए राज्य कर उपायुक्त मनोरंजन प्रसाद मंडल ने सोमवार को देर शाम क
बोकारो :
बोकारो अंचल के नए राज्य कर उपायुक्त मनोरंजन प्रसाद मंडल ने सोमवार को देर शाम को पद्भार ग्रहण कर लिया। प्रसाद इससे पहले झरिया अंचल राज्यकर उपायुक्त थे। बोकारो राज्यकर अधिवक्ता संघ ने नए उपयुक्त को पद्भार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि व्यवसायियों को बढि़या वातावरण मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। व्यवसायियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कर की चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें, पूर्व उपायुक्त सदय कुमार का तबादला झरिया अंचल कर दिया गया है। उधर, नई राज्यकर पदाधिकरी मिस्मा खल्खो ने भी सोमवार को पदभार ग्रहण किया। खल्खो का तबादला हजारीबाग अंचल से हुआ है। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विपन ¨सह, सचिव अंजनी कुमार रूपक, अधिवक्ता डीएल श्रीवास्तव, सीपी आर्या, चंद्र शेखर, र¨वद्र कमार दत्ता, सीपी साहू, अमन मल्लिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।