Move to Jagran APP

अध्यक्ष सालखन मुर्मू बनेंगे राज्य के अगले सीएम: जदयू

युवा जदयू के जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को सेक्टर-5 आशालता हॉल में किया गया। सभा में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए कहा जा सकता है कि झारखंड के अगले मुख्यमंत्री पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू बनेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:59 AM (IST)
अध्यक्ष सालखन मुर्मू बनेंगे राज्य के अगले सीएम: जदयू
अध्यक्ष सालखन मुर्मू बनेंगे राज्य के अगले सीएम: जदयू

जागरण संवाददाता, बोकारो: जदयू झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड में जदयू नए विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। राज्य में झामुमो, झाविमो एवं कांग्रेस का इंजन फेल हो चुका है। बिहार के नीतीश मॉडल की चर्चा अब झारखंड में हो रही है और लोग जदयू की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। यह बातें युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार को सेक्टर-5 आशालता हॉल में आयोजित पार्टी के जिलास्तरीय सम्मेलन में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश में युवा मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। युवाओं में नीतीश मॉडल के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रदेश प्रभारी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में पार्टी की ओर से आंदोलन जारी है, जिसका समर्थन पार्टी को मिल रहा है। राष्ट्रीय सचिव निशा भगत ने कहा कि झारखंड में अगर जदयू की सरकार बनती है तो आदिवासियों के विकास की दिशा में विशेष पहल की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए कहा जा सकता है कि झारखंड के अगले मुख्यमंत्री पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू बनेंगे।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, कौशल कुमार, विकास सिंह, सुमन पांडेय, चंद्रभूषण सिंह, मुबारक अंसारी, श्याम बिहारी राय, छत्रधारी महतो, समीर वर्मा, आलोक गौतम, अमावती देवी, ममता महतो, गीता देवी, नेपाल महतो, नीलेश मिश्रा, राजा पांडेय, मीनल श्रीवास्तव, राम प्रवेश, राणा, विवेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.