अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का हो रहा उत्थान
बोकारो : बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने बियाड़ा हाउ¨सग कॉलोनी से आसस विद्यालय तक 22 लाख 26 हजार की
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 08:50 PM (IST)
बोकारो : बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने बियाड़ा हाउ¨सग कॉलोनी से आसस विद्यालय तक 22 लाख 26 हजार की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास ने रफ्तार पकड़ी है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान हो रहा है। पूरे राज्य की तस्वीर बदल रही है। कहा कि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। मौके पर त्रिलोकी ¨सह, मृत्युंजय शर्मा, संजय त्यागी, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, द्वारिका ¨सह, शशि ¨सह, अविनाश झा, मनोज ¨सह, सुनील मोहन ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें