Move to Jagran APP

गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही विकसित देश की परिकल्पना संभव

चास: गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही विकसित समाज व देश की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। स

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 03:00 AM (IST)
गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही विकसित देश की परिकल्पना संभव
गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही विकसित देश की परिकल्पना संभव

चास: गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही विकसित समाज व देश की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। सरकार शिक्षा को सुदृढ़ कर शहर व गांव में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। इस दिशा में बेहतर काम हो रहा है।

loksabha election banner

ये बातें विधायक बिरंची नारायण ने कहीं। वे चास एसएस कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी है। ईमानदारी से किए गए प्रयास से सफलता मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बहुत कम समय में राज्य का काफी तेजी से विकास हुआ है। इसके पूर्व विधायक ने कॉलेज में उपलब्ध सुविधा व संसाधन का अवलोकन किया। साथ ही कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों से भी शैक्षणिक गुणवत्ता से संबंधित बातचीत की। उन्होंने नेक पीयर टीम के सर्वेक्षण में कॉलेज को बी ग्रेड मिलने पर कॉलेज कर्मियों की मेहनत की सराहना की। बी-ग्रेड मिलने से कॉलेज का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कॉलेज में अपने मद से एक भवन एवं मुख्य गेट पर तोरण द्वार बनाने का आश्वासन दिया।

कहा कि कॉलेज में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई करते हुए है। इसलिए कॉलेज के विकास में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। सचिव मृत्युजंय शर्मा ने कॉलेज के बी ग्रेड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास के कारण कॉलेज को बी ग्रेड मिल सका है। आगे कॉलेज के विकास में हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर सचिव मृत्युजंय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, प्राचार्य प्रो. सपन ¨सह चौधरी, डॉ. गुणाराम माहथा, प्रो. डीएन राय, प्रो. रामकृष्ण महतो, प्रो. वासुदेव ¨सह चौधरी, प्रो. नवीन महतो, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. आशुतोष माहथा, प्रो. दुर्गा चरण महतो, प्रो. सुधा कुमारी, प्रो. सुभाष गोराई, सत्यवान झा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.