सीएम से मिला आदिवासियों का शिष्टमंडल
फोटो : 11 बीईआर 24 संवाद सहयोगी, सुरही (बेरमो) : बोकारो जिला के सात प्रखंड के विभिन्न गा
फोटो : 11 बीईआर 24
संवाद सहयोगी, सुरही (बेरमो) : बोकारो जिला के सात प्रखंड के विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के गणमान्य लोगों का शिष्टमंडल रविवार को सीएम रघुवर दास से उनके रांची स्थित आवास में मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में मांझी, नायके, जोगमांझी, प्राणी और कुडम नायके समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेशमंत्री लखी हेम्ब्रम के नेतृत्व में सरना समाज के समुचित विकास पर चर्चा की गई। समस्याओं को सुनने के बाद सामाजिक व्यवस्था, परंपरा, धर्म और संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया। आदिवासी समाज के फूलचंद किस्कू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओलचिकी भाषा की पढ़ाई के लिए प्रत्येक विद्यालयों में ओलचिकी शिक्षकों की बहाली करने की बात कही है। कहा कि किसी भी हाल में आदिवासियों की जमीन को गैर आदिवासी हड़प नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज को सामाजिक बुराईयों से दूर रहने, स्वरोजगार से जुड़ने की सलाह भी दी। मुख्यमंत्री से मिलने में आदिवासी मोर्चा के प्रदेश मंत्री लखी हेम्ब्रम, बोकारो जिलाध्यक्ष आनंद मुर्मू सहित फूलचंद किस्कू, अनिल मुर्मू, करन किस्कू, दरबारी मांझी, बीडी किस्कू, खेमलाल सोरेन, शनिचर सोरेन, लखी मांझी, अजय हेम्ब्रम, अनिल मरांडी, मोतीलाल सोरेन, सुशील मरांडी, महावीर मांझी, दासो किस्कू, बाबूराम हेम्ब्रम, बालेश्वर हांसदा, विनोद मरांडी, गुलेश्वर सोरेन, दुखन सोरेन, बिरेंद्र मरांडी, जादू मुर्मू, प्रधान मुर्मू, जीतलाल किस्कू, मुनिल मरांडी, दासो किस्कू, छुटू सोरेन, करमचंद सोरेन आदि शामिल थे।