हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
झारखंड के जामताड़ा में हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
बेरमो, जेएनएन। बेरमो के कुरपनिया स्थित एक बंद सिनेमा हाल के निकट बुधवार की दोपहर एक हाइवा की चपेट में आने से एक महिला राजनन्दनी मुंडा (28) की मौत हो गई। हादसे में महिला के पति गिरधारी मुंडा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
राजनन्दनी मुंडा खासमहल सीसीएल कॉलोनी की रहने वाली थी। वह अपने पति के साथ बाइक से बरकाकाना स्थित अपने नैहर जा रही थी। कुरपनिया मेन रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा जेएच 09 एए 1418 ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से जख्मी गिरधारी मुंडा को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद कुरपनिया मेन रोड को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया है। गांधीनगर पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ेंः धनबाद में महिला और दो बच्चों की हत्या से सनसनी, पति फरार