याद किए गए श्रमिक नेता शफीक खान
करगली/ललपनिया (बेरमो) दिवंगत श्रमिक नेता शफीक खान शुक्रवार को याद किए गए। उनकी 17वीं प
करगली/ललपनिया (बेरमो) : दिवंगत श्रमिक नेता शफीक खान शुक्रवार को याद किए गए। उनकी 17वीं पुण्यतिथि बेरमो प्रखंड के संडेबाजार व गोमिया प्रखंड के साड़म में मनाई गई। यूनियन नेताओं व मजदूरों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संडेबाजार स्थित सामुदायिक भवन में युनाइटेड कोल वर्कस यूनियन के केंद्रीय महामंत्री लखनलाल महतो ने कहा कि खान साहब ने अपना सारा जीवन कोयला मजदूरों के हितों के लिए न्योछावर कर दिया। उनके निधन के 17 वर्षों में कोयला क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं, जो हक उन्होंने लड़ाई लड़कर मजदूरों को दिलाई थी, वह अब धीरे-धीरे छिनता जा रहा है।
गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शफीक खान ने कोयला मजदूरों के हितों के लिए श्रमिक धौड़े में रहते हुए संघर्ष करने का काम किया। उनकी सादगी एवं ईमानदारी से सबों को प्रेरणा मिलती है। सीटू के सहायक महामंत्री भागीरथ शर्मा, विस्थापित नेता काशीनाथ केवट, एआइवाइएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम खान, भाकपा के जिला मंत्री पंचानन महतो, भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष, चंद्रशेखर झा, ब्रजकिशोर सिंह, मो. शाहजहां, जवाहरलाल यादव, सीटू नेता विजय कुमार भोई एवं जमसं के नेता टीनू सिंह ने भी संबोधित किया।
मौके पर श्यामनारायण सतनामी, अनंतलाल महतो, गणेश प्रसाद महतो, तारकेश्वर महतो, एसके आचार्य, इमामुद्दीन सिद्दीकी, पीपी मुखर्जी, सुरेश प्रसाद शर्मा, राशिद खान, सुरेश शर्मा, संजय सिन्हा, मोहनलाल सतनामी, रामेश्वर साव, नवीन पाठक, मनोज पासवान, नुनूचंद महतो, भीम महतो, सेठराम बंजारा, गजेंद्र शर्मा, मो. मनीरुद्दीन, मो. असगर, जितेंद्र दुबे, सुनील प्रसाद, रामचंद्र ठाकुर, अमृत महतो, भीमसेन सिंह, प्रद्यूम्न सोनी आदि उपस्थित थे।
साड़म स्थित भाकपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राज्य कार्यसमिति सदस्य इफ्तेखार महमूद ने शफीक खान के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। यहां ठेकेदार मजदूर यूनियन के उपमहासचिव समीर कुमार हलदर, तंजीम-ए-इंसाफ के अनवर रफी एवं अखिल भारतीय किसान सभा के मौजीलाल महतो ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता पार्टी के गोमिया अंचल सचिव सोमर मांझी ने की। संचालन इस्लाम टोला अंजुमन कमेटी के सदर खुर्शीद आलम ने किया। मौके पर बालगोविद महतो, अशरफ अंसारी, शकीला बानो, महेश केवट, दिलवर केवट, बादल प्रसाद आदि उपस्थित थे।