नदी में डूबे युवक का मिला शव
शहर के हरला थाना इलाके में पचौरा बरवाघाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान गुरुवार को डूबे करण कुमार का शव शुक्रवार की सुबह नदी से निकाला गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 08:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो: शहर के हरला थाना इलाके में पचौरा बरवाघाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान गुरुवार को डूबे करण कुमार का शव शुक्रवार की सुबह नदी से निकाला गया। बड़ा खटाल के पास बसी शवशक्ति कॉलोनी निवासी अमित कुमार प्रकाश का 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया हुआ था। करण के दोस्त बाहर ही थे, लेकिन वह सबसे पहले नदी में नहाने के लिए उतर गया। उसे गहराई का अंदाजा नहीं था। जब वह डूबने लगा तो दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी थी। गुरुवार को काफी मशक्कत के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को चास बीडीओ की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें