पारा 41 डिग्री के पार, लू के बढ़े आसार
बोकारो : एक सप्ताह बढ़ी गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दोपहर
बोकारो : एक सप्ताह बढ़ी गर्मी के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दोपहर एक बजे पारा 41 डिग्री के पार हो गया है। दोपहर 10 बजे के बाद लोग बिना जरूरी के घर से बाहर नहीं निकले। पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। जानकारों की माने तो अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा औसत 40 डिग्री तक रहेगा। गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को सावधान किया जा रहा है।
गर्मी में होने वाली गर्मी से थकावट, लू लगना, पानी की कमी, फूड पॉयज¨नग आम बीमारियां हैं। चिकित्सक डॉ. एनके झा का कहना है कि गर्मी के मौसम में लू लगने की बीमारी आम है। लू लगने से शरीर का तापमान अचानक से बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए ज्यादा गर्मी वाले समय में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। पानी और जूस का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। साथ ही कपड़ा हल्का रंग का पहनना चाहिए। इसके अतिरिक्त फूड पॉयज¨नग की समस्या भी आती है। इसके लिए ताजा भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।