Move to Jagran APP

डीएवी के बच्चे खेलकूद में दिखा रहे दमखम

जागरण टीम बेरमो डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे विभिन्न खेलकूद में अपना दमखम दिखा रहे हैं। ड

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:21 AM (IST)
डीएवी के बच्चे खेलकूद में दिखा रहे दमखम
डीएवी के बच्चे खेलकूद में दिखा रहे दमखम

जागरण टीम, बेरमो : डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे विभिन्न खेलकूद में अपना दमखम दिखा रहे हैं। डीएवी कथारा में क्रिकेट व वॉलीबॉल, भंडारीदह में खो-खो व योगा और डीएवी ढोरी की मेजबानी में नावाडीह स्टेडियम में दो दिवसीय जोनल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू की गई। डीएवी कथारा की मेजबानी में क्रिकेट व वालीबॉल की प्रतियोगिता का शुभारंभ कथारा मैदान में सीसीएल के महाप्रबंधक प्रकाश चंदा, एसओपी ओपी सिंह, डीएवी के सहायक रीजनल चेयरमैन केके पांडेय, क्लस्टर इंचार्ज एसके सिंह, डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार एवं जिप सदस्य भरत यादव ने किया। महाप्रबंधक ने कहा कि डीएवी कथारा ने पहले यहां क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता कराई और अब जोनल स्तरीय प्रतियोगिता करा रहा है। कहा कि प्रतियोगिता में द्वेष की भावना प्रतिभागियों को नहीं रखनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 9 डीएवी स्कूल की 32 टीम भाग ले रही है। उद्घाटन मैच एनआईटी जमशेदपुर एवं डीएवी गिरिडीह की बालिकाओं की टीम के बीच हुआ। मौके पर शिक्षक टीएम पाठक, एसएन झा, मदन प्रसाद, एसएन पांडेय, बबलू दसौंधी, सीआर पुष्टि आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में खो-खो एवं योगा की प्रतियोगिता में 18 विभिन्न डीएवी स्कूल के लगभग तीन सौ छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। एसआरयू भंडारीदह के महाप्रबंधक बीबी कांता, जेटी रघु एवं श्रीकांत पांडेय ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां प्राचार्य एसके झा, एसके त्रिपाठी, अनिल कुमार सिन्हा, डॉ. जीएन कांत, राजीव कुमार, जिप सदस्य नीतू सिंह, हरीश मिश्रा, नीरज तिवारी, राजेश कुमार सिंह, सुमित सेनापति आदि थे। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी की ओर से बिनोदबिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। नावाडीह प्रखंड के उपप्रमुख विश्वनाथ महतो एवं भलमारा मुखिया देवानंद महतो ने मैच की शुरुआत कराई। शिक्षक डीपी सिंह ने बताया कि यहां धनबाद, हजारीबाग, रांची एवं जमशेदपुर क्लस्टर अंतर्गत आठ डीएवी के बच्चे भाग ले रहे हैं। खेले गए मैच में डीएवी केदला बनाम डीएवी ऊर्जा नगर (गोड्डा) में केदला टीम की जीत हुई। वहीं डीएवी नीरजासहाय (रांची) बनाम सरिया में नीरजासहाय ने जीत दर्ज की। डीएवी हजारीबाग बनाम डीएवी गांधीनगर (रांची) में गांधीनगर और आदित्यपुर (जमशेदपुर) बनाम कथारा के बीच खेले गए मैच में कथारा की टीम विजयी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.