Move to Jagran APP

भाजपा से जनता का भरोसा उठा : ददई

बोकारो : जिला के कांग्रेसियों को सक्रिय होने की सलाह देते हुए कांग्रेस के वरीय नेता चंद्रशेखर

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jan 2018 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2018 06:16 PM (IST)
भाजपा से जनता का भरोसा उठा : ददई
भाजपा से जनता का भरोसा उठा : ददई

बोकारो : जिला के कांग्रेसियों को सक्रिय होने की सलाह देते हुए कांग्रेस के वरीय नेता चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने संगठन को मजबूत करने की सीख पार्टीजनों को दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में राज्य की जनता कांग्रेस का साथ देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी का प्रचार प्रसार करने को कहा कि ताकि लोगों के बीच कांग्रेस विचारधारा को समझने में कोई परेशानी नहीं हो। मंगलवार को उनके नेतृत्व में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को विकास का झूठा सपना दिखाया। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जीतने के बाद भाजपा ने लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है। लोगों का भाजपा से भरोसा उठ रहा है। लोग कांग्रेस से नाता जोड़ रहे हैं। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश के समुचित विकास का खाका तैयार हुआ और देश को विकासशील देशों की श्रेणी में खड़ा किया गया। कांग्रेस के कार्यकाल में ही देश मे औद्योगीकरण व कृषि विकास की रूपरेखा तैयार किया गया। मौके पर मनोज कुमार, शकील अहमद अंसारी, डॉ. पी नैयर, प्रेम यादव, मनोज, यादव, सत्येंद्र यादव, कमल दूबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.