Move to Jagran APP

भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष अंजू झा ने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। इसलिए विद्यार्थियों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:31 AM (IST)
भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान
भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान

जागरण संवाददाता, बोकारो: मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष अंजू झा ने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। इसलिए विद्यार्थियों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हें देश की सभ्यता व संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही विविध प्रतियोगिता के माध्यम से इनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में सकारात्मक काम हो रहा है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्रीला लाल ने किया।

loksabha election banner

इस दौरान द्रौपदी चीर हरण, सीता हरण, रक्तबीज का वध एवं कृष्ण लीला से संबंधित विषय पर विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिरसा सदन पहले, भारती सदन दूसरे एवं वाचस्पति व विद्यापति सदन संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन पिकी व शिवानी ने किया। मौके पर उषा झा, अनीता झा, चंदा झा, पूनम सिंह, किरण मिश्रा, सोनल, कुमारी शर्मिला, कविता, स्वाति आदि उपस्थित थीं।

-----

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चमक बिखेरेंगे विद्यार्थी: गुजरात के सूरत में 18 से 22 अक्टूबर तक राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड राज्य खो-खो टीम की ओर से मिथिला अकादमी जैकी कुमार, नीतू कुमारी व बुलबुल साव भाग लेंगे। इसमें भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.