नीलांजन ने छेड़ा गीत-संगीत का मधुर तराना
क्लब सेवन नोट्स की ओर से जगन्नाथ मंदिर सेक्टर चार परिसर में रविवार को संगीत मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के गायक नीलांजन मित्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राग बागेश्वरी ठुमरी व भजन पेश कर लोगों को आनंदित कर दिया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: क्लब सेवन नोट्स की ओर से जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर चार परिसर में रविवार को संगीत मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के गायक नीलांजन मित्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राग बागेश्वरी, ठुमरी व भजन पेश कर लोगों को आनंदित कर दिया। तबले पर पं बच्चन महाराज एवं हारमोनियम पर प्रसेनजीत शर्मा ने संगति की। गंगटोक के डॉ संतोष कुमार ने बांसुरीवादन किया। बांसुरी पर उन्होंने राग यमन के बाद पहाड़ी धुन बजा लोगों को आनंदित कर दिया। इनके साथ भास्कर रंजन डे ने तबले पर संगति की। गायक नीलांजन मित्रा ने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की अलग पहचान है। शास्त्रीय संगीत हमारी मूल धरोहर है। विद्यार्थियों को इस विधा में पारंगत होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संगीत की बारीकियों से अगत कराया।
धन्यवाद ज्ञापन संजीव मजूमदार ने किया। मौके पर समीर सेठ, नरेश सिन्हा, राकेश रंजन, धीरज तिवारी, सपन राय, करिश्मा प्रसाद, कामिनी, लिपि बोस, अरूप रक्षित, दीपक चटर्जी, कौशिक चटर्जी, मनजीत, जूही, गुगुन, श्यामली मजूमदार, महुआ दत्ता, प्रभाकर आदि उपस्थित थे।