सिटी कॉलेज ने क्रॉस कंट्री दौड़ में मारी बाजी
बोकारो सिदरी कॉलेज में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रॉस कं
बोकारो : सिदरी कॉलेज में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। इस आशय की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कॉलेज की रजनी कुमारी व पार्वती कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। निशा कुमारी व रेशम तारा चौथे स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग में किशोर कुमार, धर्मदेव मौर्य, प्रदीप कुमार, पवन जीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार व अंकित कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कहा कि खेलकूद शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। यह अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस क्षेत्र में करियर की भी असीम संभावनाएं हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप