Move to Jagran APP

बोकारो में दिन दहाड़े अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, स्थिति गंभीर Bokaro News

पुलिस हमला के कारणों की पड़ताल कर रही है। इसे लोहा व्यवसाय और राजनीति दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने जलेश्वर से थोड़ी देर बात की।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 03:04 PM (IST)
बोकारो में दिन दहाड़े अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, स्थिति गंभीर Bokaro News
बोकारो में दिन दहाड़े अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, स्थिति गंभीर Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। माराफारी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने लोहा व्यवसायी जलेश्वर साहू पर जानलेवा हमला किया। साहू को रितूडीह स्थित घर से बुलाकर अपराधियों ने फायर झोंक दी। हालांकि संयोग वह बच गए। एक ही गोली बाएं कंधे के नीचे लगी। इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने जलेश्वर के रितुडीह स्थित आवास के सामने बुलाकर गोली मार दी। अपराधियों ने जलेश्वर पर ताबड़तोड़ 4 फायरिंग की लेकिन एक ही गोली उसके बाएं कंधे के नीचे लगी है। घटना के बाद तुरंत बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक इलाज कर रहे हैं ।  घटनास्थल से पुलिस ने 4 खोखा बरामद किया। पराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। जलेश्वर साहू की पत्नी रितुडीह पंचायत की मुखिया हैं।

पुलिस हमला के कारणों की पड़ताल कर रही है। इसे लोहा व्यवसाय और राजनीति दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने जलेश्वर से थोड़ी देर बात की। इसके बाद गोली मार फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.