सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से मना करने पर पुलिसवालों से उलझा युवक
बोकारो : पूर्व में कई मामलों में आरोपित कुर्मीडीह, बालीडीह निवासी राजकुमार तिवारी को पुलिसवालों से उ
बोकारो : पूर्व में कई मामलों में आरोपित कुर्मीडीह, बालीडीह निवासी राजकुमार तिवारी को पुलिसवालों से उलझना महंगा पड़ गया। थाना इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि गश्ती कर रही पुलिस ने स्टेशन परिसर में एक युवक को अपने चार पहिया वाहन में बैठकर शराब पीते देखा। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से पुलिस वालों ने मना किया तो यह युवक उलझ गया। पुलिसवालों पर हमला भी कर दिया। पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले लाई तो यहां भी वह बदसलूकी करने लगा। आरोपित युवक का नाम राज कुमार तिवारी बताया गया। गिरफ्तार युवक के पिता ध्रुवनाथ तिवारी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा है कि वह स्टेशन पर स्थित अपनी दुकान पर थे तभी बालीडीह थाने के एएसआइ बिरजु राम, ब्रहमेश्वर मिश्रा व टोप्पो जी आए। कहे कि रेलवे का बहुत बड़ा ठेकेदार बनते हो खर्चा दो। वह लोग उनके साथ मारपीट करने लगे और बेटे राज कुमार व उसके चालक को अपने साथ लेते गए।