Move to Jagran APP

नगर विकास में होगी 12575 नई बहाली : मंत्री

जागरण संवाददाता, बेरमो : सूबे के नगर विकास विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की भार

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:06 PM (IST)
नगर विकास में होगी 12575 नई बहाली : मंत्री
नगर विकास में होगी 12575 नई बहाली : मंत्री

जागरण संवाददाता, बेरमो : सूबे के नगर विकास विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है। राज्य गठन के बाद पूर्व की सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। इसके देखते हुए सरकार ने इसी वित्तीय वर्ष में 12575 कर्मियों की नई बहाली करने का निर्णय लिया है। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी और तकनीकी अधिकारी से लेकर कार्यालय सहायक स्तर के कर्मचारी शामिल होंगे। उक्त बहाली के लिए सरकार की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग को अलग अलग डिमांड भेजे गए हैं। उक्त बातें सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी ¨सह ने कही। वे मंगलवार की शाम को बेरमो के चपरी स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

नगर विकास मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद की सरकारों की तुलना में मौजूदा सरकार ने नगर विकास मद में दोगुनी राशि खर्च की है। यही नहीं नगर निकायों का आंतरिक संसाधन भी बढ़ा है। इससे सरकार नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने में सफल हो रही है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के 44 निकायों में अपना भवन, टाउन हॉल, पार्क, ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र सहित सीवरेज-ड्रैनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए समयबद्ध तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि नगर निकाय आर्थिक प्रगति का मापदंड है। इससे ही राज्य की जीडीपी दर में वृद्धि हुई है। नई नगर पंचायत के गठन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जिन पंचायतों की आबादी 12000 से अधिक हो गई थी, उन्हें नगरपालिका अधिनियम के तहत आवश्यक अर्हता पूरी करने के बाद नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित किया गया। कहा कि पंचायत प्रशासन की तुलना में नगर पंचायत में नागरिक सुविधाएं अधिक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 31 दिसंबर तक ट्रेड लाइसेंस के शुल्क को सरकार ने माफ कर दिया है। इस अवधि में निकाय क्षेत्र के व्यावसायिक संस्थानों को निश्शुल्क ट्रेड लाइसेंस देना है।

कहा कि निकाय क्षेत्र में अब स्ट्रीट लाइट के तौर पर सिर्फ एलईडी लाइट ही लगाए जाएंगे, इसके लिए भारत सरकार के उर्जा मंत्रालय के साथ बीएसएल कंपनी का करार हुआ है। निकाय क्षेत्र से एलईडी लाइट के लिए सर्वे कर उसे नगर विकास मंत्रालय की ओर से संबंधित क्षेत्रों में लगाने का काम किया जा रहा है। रांची महानगर में अब चालीस हजार एलइडी लाइट लगाए गए हैं। फुसरो नगर परिषद में भी पांच हजार लाइट लगेगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि निकाय क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति अब नहीं होगी। सफाई कर्मियों के मामले में सरकार आउटसोर्सिग पर ही आगे बढ़ रही है। मौके पर नप अध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह, उपाध्यक्ष छेनी नोनिया, कार्यपालक पदाधिकारी सुदर्शन ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद महतो सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.