Move to Jagran APP

सुदेश के बयान से गरमाई जिले की राजनति, भाजपा ने किया पलटवार

स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर चंदनकियारी से प्रत्याशी उतारने की आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की घोषणा के दूसरे दिन ही भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने उनके बयान को खारिज किया है। जिलाध्यक्ष बिनोद महतो ने कहा कि सुदेश महतो की पार्टी अलग है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 05:38 PM (IST)
सुदेश के बयान से गरमाई जिले की राजनति, भाजपा ने किया पलटवार
सुदेश के बयान से गरमाई जिले की राजनति, भाजपा ने किया पलटवार

जागरण संवाददाता, बोकारो: स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर चंदनकियारी से प्रत्याशी उतारने की आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की घोषणा के दूसरे दिन ही भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने उनके बयान को खारिज किया है। जिलाध्यक्ष बिनोद महतो ने कहा कि सुदेश महतो की पार्टी अलग है। वे अपने दल से किसे उम्मीदवार बनाएंगे, इससे भाजपा को कोई लेनादेना नहीं है। पूर्व विधायक उमाकांत रजक एनडीए के उम्मीदवार नहीं होंगे, यह तय है। उन्होंने कहा कि सुदेश महतो दबाव की राजनीति कर रहे हैं।

loksabha election banner

महतो ने कहा कि संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने चार दिवसीय प्रवास के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि चंदनकियारी भाजपा की सीट है। अमर कुमार बाउरी भाजपा के विधायक एवं मंत्री हैं, इसलिए यह सीट छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सौदान सिंह की क्या भूमिका है, यह आजसू के लोग भी समझते हैं। कहा कि फिलहाल न तो सुदेश महतो और न ही उमाकांत रजक के बयान को भाजपा गंभीरता से ले रही है। संसदीय बोर्ड की बैठक में आगे का फैसला लिया जाएगा।

--------------------

लोकसभा चुनाव में उमाकांत रजक ने किया था कांग्रेस के लिए काम: जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम किया। इसके बाद भी चंदनकियारी की 1.27 लाख जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट देकर बता दिया कि यह किसकी सीट है। कहा कि अमर कुमार बाउरी को पश्चिम बंगाल का निवासी बताने के पहले उमाकांत को अपने बारे में भी पता करना चाहिए। चंदनकियारी मानभूम का हिस्सा रहा है। राजनीतिक पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि उमाकांत ने अपने कार्यकाल में जो सड़क बनाई, वह टूट चुकी है। उमाकांत ने कभी चंदनकियारी को अपना समझा ही नहीं। हमेशा वे बोकारो में रहे, जबकि बाउरी हमेशा चंदनकियारी में जनता के बीच रहे। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो, अंबिका खवास, रोहित लाल सिंह, जगरनाथ राम, वीरभद्र प्रसाद सिंह , मयंक सिंह, अर्चना सिंह, कुंजबहिारी पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.