Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

फुसरो नगर के मधुकनारी विवाह मंडप परिसर में राहुल गांधी विचार मंच (आरजीवीएम) के नेता व कार्यकर्ता सोमवार को जुटे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 10:20 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

फुसरो (बेरमो) : फुसरो नगर के मधुकनारी विवाह मंडप परिसर में राहुल गांधी विचार मंच (आरजीवीएम) के नेता व कार्यकर्ता सोमवार को जुटे। यहां कई युवाओं ने आरजीवीएम में शामिल होकर उसकी विचारधारा के प्रति आस्था व्यक्त की। उन सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव विल्सन संजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन-जन तक सभी कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। साथ ही बताएंगे कि केंद्र की मोदी सरकार देश को किस प्रकार रसातल में ले जा रही है। भाजपा की बहुमत वाली सरकार ने देश को कंगाल कर दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। ऐसी सरकार से किसी का भला नहीं हो सकता। जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बेरमो विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। मौके पर बोकारो जिला कार्यकारी अध्यक्ष जफीर खान, अध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष वीरू कुमार गंझू सहित मनोज करमाली, मनीर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, राजेश सिन्हा, अतीकुर रहमान, संतोष कुमार, चंदन चक्रवर्ती, वीरबहादुर सिंह, सुरेश मंडल, पिटू कुमार सिंह, मंटू कुमार, रवि कुमार यादव, राजेंद्र कुमार गंझू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.