नोटबंदी से आई मंदी, बेरोजगारी बढ़ी
जागरण संवाददाता, बोकारो : शुक्रवार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महावीर चौक चास में जिला अध्यक्ष मंजूर
जागरण संवाददाता, बोकारो : शुक्रवार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महावीर चौक चास में जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में नोटबंदी के होने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि आज ही दो साल पूर्व तुगलकी फरमान जारी कर पुराने नोट को बंद कर दिया गया। इससे देश को चारों तरफ से नुकसान हुआ। गरीब किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। कई लोग बेरोजगार हो गए। छोटे-छोटे कल-कारखाने बंद हो गए पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। आज लोग यह जानना चाहते हैं कि नोटबंदी से किसको फायदा हुआ, देश में कितना कालाधन वापस आया। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। देश की जनता जान चुकी है। यह जुमलेबाजी की सरकार है। चुनाव के समय बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कहा गया था। लेकिन यह केवल भाषण तक ही सीमित रह गया। लोग समझ चुके हैं। इसलिए आज देश के उपचुनाव में चारों तरफ भाजपा की हार हो रही है। 2019 में इनका जाना लगभग तय है। देश में अबकी बार जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी।
मौके पर राजेश ठाकुर, मनोज कुमार, बीडी मिश्रा,विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, मनोज राय, जुबिल अहमद, लालमोहन लायक, सगीर अंसारी, जितेंद्र यादव, सिकंदर अंसारी, इश्तियाक अहमद, प्रमोद कुमार, शब्बीर, राज प्रेम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।