कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा
बरहड़वा के इस्लामपुर में विधायक के आवास पर यूथ कांग्रेस की बैठक
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज): बरहड़वा प्रखंड के इस्लामपुर गांव स्थित स्थानीय विधायक के आवास के प्रांगण में बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर साहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 12 अक्टूबर को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही इस कार्यकर्ता सम्मेलन मे आने वाले मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार गौरव के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव तनवीर आलम ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी साथी को पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित के लिए पूरे जोश के साथ जुट जाना है। साथ ही पाकुड़ में आयोजित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र की 29 पंचायत से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने के लिए पंचायत स्तरीय कमेटी को तैयारी में लग जाने को कहा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, अश्वनी कुमार सहित बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।