कांग्रेसियों से जनसम्पर्क करने का आह्वान
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की नव गठित समिति की पहली बैठक जिला अध्यक्ष मंजूर अंस
बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की नव गठित समिति की पहली बैठक जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में सिटी पार्क में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारी तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। भाजपा के खिलाफ लोगों में तेजी से आक्रोश बढ़ रहा है। वर्तमान में भाजपा की सरकार में किसान, मजदूर, युवा, पारा शिक्षक, सहिया, बैंक कर्मी, छोटा व्यवसायी, सभी वर्गों में हताशा और निराशा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर अशोक चौधरी ने समिति को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी जोर शोर से जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं और बूथ स्तरीय कमेटी को मजबूत करें। सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि 31 जनवरी तक कमेटी की सूची पूरी कर मुख्यालय को सौंप दें।
मौके पर राजेश ठाकुर, मनोज कुमार, अशोक श्रीवास्तव, रणविजय ¨सह, बीडी मिश्रा, जवाहर महथा, हरेंद्र ¨सह, रासनारायण ¨सह, निर्मल ¨सह, सीके ठाकुर, संजय ¨सह, सगीर अंसारी, उमेश गुप्ता, मनोज राय, सुशील कुमार झा, विमल कृष्ण चौबे, राधेश्याम दुबे, रीता ¨सह, जितेंद्र यादव, जुबिल अहमद, जमील अख्तर, देवाशीष मंडल, सरणराम, विश्वनाथ चौधरी, अशोक सोरेन सहित अन्य लोग शामिल थे।