कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि
बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सोमवार को बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर- 4 में मनाई गई।
जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सोमवार को बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर- 4 में मनाई गई। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर अशोक श्रीवास्तव, मनोज कुमार, विमल कृष्ण चौबे, लालमोहन लायक, मनोज राय, जमील अख्तर, साधु शरण गोप, सिकंदर अंसारी, प्रेम पासवान, अशोक सोरेन, रमेश हेंब्रम, उमर अली, ओम प्रकाश, मंजूर राय, इदरीश राय, इमरान अंसारी, इबरार, सागीर उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप