Move to Jagran APP

शक्ति एप से जुड़ कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाएं बात

चास: कांग्रेस की ओर से चास प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रोज

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:32 PM (IST)
शक्ति एप से जुड़ कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाएं बात
शक्ति एप से जुड़ कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाएं बात

चास: कांग्रेस की ओर से चास प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रोजेक्ट शक्ति एप के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। प्रोजेक्ट शक्ति एप के जोनल को आर्डिनेटर गजेन्द्र ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता शक्ति एप के माध्यम से सीधे अपनी बात को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा सकते हैं। पूर्व प्रदेश सचिव जवाहर लाल महथा ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाता है। अंतिम पायदान पर खड़े कार्यकर्ता प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। शक्ति एप के माध्यम से 5 सौ कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर प्रदेश कमेटी में काम करने का मौका दिया जाएगा। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को सही जगह दी जाती है। कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत व नीति को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कांग्रेस से राज्य व देश का विकास संभव है। कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट जाएं।

loksabha election banner

मौके पर महेश प्रसाद, राजेश कुमार, चास प्रखंड महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, जानो देवी, लालू गोप, मधु महतो सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.