Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे कर्नल अमित

बोकारो कर्नल अमित डंगवाल ने 24 नवंबर से रांची से साइकिल यात्रा आरंभ की। वे आज रामगढ़ ह

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 07:38 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे कर्नल अमित
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे कर्नल अमित

बोकारो : कर्नल अमित डंगवाल ने 24 नवंबर से रांची से साइकिल यात्रा आरंभ की। वे आज रामगढ़ होते हुए बोकारो पहुंचे। इस दौरान वे लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। साथ ही लोगों को अपने स्वस्थ्य पर ध्यान देने की नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तन व मन को स्वच्छ रखना आवश्यक है। इसलिए लोगों को स्वच्छता का ख्याल रखना चाहिए। इन्हें अपने घर, आसपास एवं कार्यस्थल की साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर कदम आगे बढ़ाना चाहिए। सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक के बने सामान का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। पीपल के वृक्ष में अपना वास बताया था। इसलिए लोगों को पीपल, नीम व बरगद का पौधा लगाना चाहिए। इसके माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना चाहिए। नियमित रुप से योग व व्यायाम करना चाहिए। कल साइकिल से बोकारो का भ्रमण करेंगे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद वे धनबाद के लिए रवाना होंगे। विभिन्न जिले का भ्रमण करने के पश्चात 30 नवंबर को रांची लौट जाएंगे। साइकिल यात्रा में इनके साथ बोकारो के एसएस यादव व एनसीसी कैडेट्स भी शामिल थे। बोकारो पहुंचने पर कर्नल अमित का स्वागत बोकारो इस्पात सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल आठ बी के प्राचार्य टीके घोष, एनसीसी पदाधिकारी डॉ.बीएन सिंह, जेपी पांडेय, रीतेश कुमार, रवि शंकर प्रसाद आदि ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.