महिला कॉलेज कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
चास चास महिला इंटर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर अनिश्ि
चास: चास महिला इंटर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों ने कहा कि 28 महीने से वेतन नहीं मिला है जिस कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भूखे रहकर कितना दिन कॉलेज में काम करेंगे। सरकार से अनुदान का 21 लाख रूपये प्राप्त भी हुआ है। इसके बावजूद भी भुगतान नहीं कर उनलोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। 5 मार्च को सांकेतिक हड़ताल कर विरोध भी दर्ज करा चुके है। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जब तक भुगतान नहीं किया जाएगा। हड़ताल जारी रहेगा। उनलोगों की मांग पर सकारात्मक पहल कर भुगतान करना होगा। बता दे कि कॉलेज कर्मियों के हड़ताल से पठन-पाठन बंद हो गया है। इस मौके पर अश्विनी कुमार झा, हराधन घोषाल, अर्जुन सिन्हा, पूनम कुमारी, संजय प्रसाद, डीके माहथा, इन्दु, चम्पा, धरनी धर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।